कुछ यु आज हल्की सी मुस्कान है आई
आज फिर वैसी ही मस्ती है छाई
बहुत दिनों बाद हुआ है ये अहसास कि
कुछ अच्हा शायद ये ज़िन्दगी है लायी
आज फिर हवा कुछ कहने लगी है
धुप मे भी ठंडक होने लगी है
आसमा फिर हंसने लगा है
और धरती मुस्कुरानी लगी है
नया तो कुछ हुआ भी नहीं
फिर ये दुनिया लग रही नयी नयी
शायद थोड़ी सी सोच है बदली
की ज़िन्दगी को देखने की नज़र है बदली
लगता तो है मुझको येही
सोच हो जैसी जिंदगी है वैसी
बस मेहसूस करो हर पल खुशी
ये ज़िन्दगी रहेगी सदा मुस्कुराती हुई
Nice background..
ReplyDeleteThis post is somewhat positive which is good after your long spell of sad FB status..:)
Keep writing..